This is the Himdi translation of the book “Miraculous Days with Mohanji” – a book of mystic experiences with Mohanji by Rajesh Kamath.
प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से भौतिक शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री लेने के बाद, मैं सीधे असीम भौतिकता की दुनिया में कूद पड़ा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगभग उन्नीस वर्षों तक काम किया। इस भौतिकतावाद की दुनिया में दिन के समय कॉर्पोरेट रैट रेस में दौड़ता और रात में सुविधा अनुसार आध्यात्मिकता में लीन हो जाता। व्यवसाय में से मैं एक इंजीनियर हूं, मन से एक विश्लेषक और दिल से घुमक्कड़ हूँ ।एक उलझी हुई आत्मा। मेरा एक अलग भौतिक और एक अलग आध्यात्मिक संसार था। जो बड़े सुव्यवस्थित ढंग से विभाजित था, और उसे और मैं उसमें अपनी सुविधानुसार आता जाता रहता था। ऐसा तब तक चला जब तक मैं अपने आध्यात्मिक गुरु मोहनजी से मिला और उनके साथ यात्रा करने लगा। पांच साल की यात्रा ने मेरी नींव हिला दी, और अभी जाने कितनी यात्राएं बाकी हैं। अचानक, मेरी भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया आपस में टकरा गईं ।सब कुछ उलट-पुलट और नियंत्रण से बाहर हो गया। आईये अनपेक्षित की अपेक्षा करते हुए, और निरर्थक में सार्थकता को ढूंढते हुए गुरु के साथ मेरी इस यात्रा में, जिसमें कम ही लोग चलते हैं, आप भी शामिल हो जाइए।




